द इंडियन व्यू

भारत के लिए डेब्यू जीत पर श्रीवल्ली भामिडिपाटी ने कही ये बात

बिली जीन किंग कप एशिया-ओशियानिया ग्रुप-1 में भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाने वाली टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिडिपाटी ने अपने डेब्यू मैच में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। साभार : गूगल हैदराबाद की रहने वाली…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
2 min read
भारत के लिए डेब्यू जीत पर श्रीवल्ली भामिडिपाटी ने कही ये बात

बिली जीन किंग कप एशिया-ओशियानिया ग्रुप-1 में भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाने वाली टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिडिपाटी ने अपने डेब्यू मैच में ज़बरदस्त प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

साभार : गूगल

हैदराबाद की रहने वाली श्रीवल्ली ने न्यूज़ीलैंड की आइशी दास को 6-1, 6-1 से मात देकर भारत को टूर्नामेंट के पहले ही दिन विजयी शुरुआत दिलाई। मैच के बाद अपनी भावनाएं साझा करते हुए श्रीवल्ली ने कहा, “देश के लिए अपना पहला मैच खेलना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था।

कोर्ट पर मैं थोड़ी भावुक हो गई थी, लेकिन मैंने खुद को संभाला और टीम व कप्तान ने भी मेरा हौसला बढ़ाया। दर्शकों का समर्थन भी जबरदस्त रहा और उन्हीं की वजह से मैं यह मैच जीत सकी।” श्रीवल्ली ने टीम के साथ अपने जुड़ाव को भी खास बताते हुए कहा, “मैच के बाद जब मैंने अपनी टीम को गले लगाया तो वो पल सच में सपने जैसा लगा।

हम सभी इंडिविजुअल खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां एक टीम की तरह खेले हैं। पिछले एक हफ्ते में जो बंधन बना है, वो बहुत अच्छा रहा। हम लोग कोर्ट के बाहर कई मज़ेदार एक्टिविटी कर रहे हैं, गेम्स खेल रहे हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।”

श्रीवल्ली ने टीम में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों जैसे अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने हमें बताया कि देश के लिए कैसे खेला जाता है, और मैच से पहले हमें शांत रखने की कोशिश की। उनका अनुभव हमारे लिए बहुत काम आया।

वहीं, माया राजेश्वरन जैसे युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को अतिरिक्त ऊर्जा भी मिल रही है।” मैच की परिस्थितियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “कोर्ट की स्थिति हमारे पक्ष में रही। ये ज़रा तेज़ और बाउंसी थे, और हम सबको ऐसे कोर्ट पसंद हैं। साथ ही गर्म मौसम में खेलने की हमें आदत है, जिससे हमें एडवांटेज मिला।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।