भारत के न्यूजीलैंड दौरे का क्रेज, अब तक बिके 50 हजार से अधिक टिकट
भारतीय टीम के अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस सीरीज के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के…

भारतीय टीम के अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस सीरीज के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। भारत 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''इस सीरीज के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।''
इसमें आगे कहा गया है, ''ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।''

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ''कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है। इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है।'' भारत ए टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी।
यह सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की तैयारियों का हिस्सा होगी। दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेले जाने वाले मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। चार दिवसीय मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत हुई।
एनजेडसी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी वेबसाइट पर कहा, ''लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।'' भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत के पिछले टेस्ट दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
