द इंडियन व्यू

भारत की शेफाली वर्मा का ऐतिहासिक शतक, एशियन गेम्स में पहली महिला सेंचुरियन बनने का गौरव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियाई खेल-2026 में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में शतक लगाया है। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को कोरोगी…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
भारत की शेफाली वर्मा का ऐतिहासिक शतक, एशियन गेम्स में पहली महिला सेंचुरियन बनने का गौरव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियाई खेल-2026 में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में शतक लगाया है। उन्होंने यह उपलब्धि रविवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान हासिल की।

मुकाबले में दाएं हाथ की इस युवा सलामी बल्लेबाज ने नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी से भारतीय महिला टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश महिला टीम को 114 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

शेफाली वर्मा की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की। वह एशियाई खेलों में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेट तो बनी हैं, साथ में कई अन्य उपलब्धि भी उन्होंने अपने नाम की है। सफ़ेद गेंद क्रिकेट में पहला शतक लगाकर शेफाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं।

© BCCI

उनसे पहले स्मृति मंधाना ने दो बार (वर्ष 2026 में 124 और वर्ष 2025 में 112 रन) और हरमनप्रीत कौर ने वर्ष 2018 में शतक (103 रन) लगाया था। शेफाली ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक छक्कों की सूची में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब उनके नाम इस प्रारूप में 104 छक्के हो गए हैं और स्मृति मंधाना के 100 छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

शेफाली वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली। शेफाली और हरमनप्रीत ने 49 गेंदों में शतक लगाया है। एक कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा ने अपने नाम कर लिया है। इस साल शेफाली के 815 रन हो गए हैं।

उनसे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में 763 रन बनाए थे। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शेफाली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी बनी हैं। उन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 35 छक्के लगाए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका की चमारी अटापट्टू के नाम था। अटापट्टू ने साल 2024 में 32 छक्के लगाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।