द इंडियन व्यू

भारत की पहलगाम हमले पर अमेरिका से चर्चा, जयशंकर ने मार्को रुबियो से कहा-गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाया जाए

नई दिल्ली। भारत की पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका से चर्चा हुई है। भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों, समर्थकों और हमले की योजना बनाने वालों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को…

Ragwendra P Singh
May 1, 2025
2 min read
भारत की पहलगाम हमले पर अमेरिका से चर्चा, जयशंकर ने मार्को रुबियो से कहा-गुनहगारों को न्याय के कठघरे में लाया जाए

नई दिल्ली। भारत की पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका से चर्चा हुई है। भारत ने पहलगाम हमले के गुनहगारों, समर्थकों और हमले की योजना बनाने वालों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज सुबह एक्स पर लिखा, ''कल अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो के साथ पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। इसके अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए।'' सनद रहे इस हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। निर्दोष लोगों की हत्या से लोग आहत हैं। देश में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुनहगारों को कठोरतम दंड दिलाकर पहलगाम पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा की है। इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल है। भारत की इस घोषणा से आतंकवादियों के गढ़ के रूप में कुख्यात पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…