द इंडियन व्यू

भारत की गोल्डन हैट्रिक नहीं, सातवें स्वर्ण की दस्तक; तीरंदाज बेटियों ने बढ़ाया गौरव

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्णिम शुरुआत लेकर आया। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने असाधारण और अचूक निशानेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए देश की झोली में 7वां स्वर्ण पदक डाल दिया। महिला कंपाउंड…

Ragwendra P Singh
September 30, 2026
2 min read
भारत की गोल्डन हैट्रिक नहीं, सातवें स्वर्ण की दस्तक; तीरंदाज बेटियों ने बढ़ाया गौरव

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्णिम शुरुआत लेकर आया। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने असाधारण और अचूक निशानेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए देश की झोली में 7वां स्वर्ण पदक डाल दिया। महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी चीन को 238-234 के अंतर से हराया।

इस जीत के साथ ही भारत ने न केवल लगातार दूसरी बार इस इवेंट का एशियन गेम्स गोल्ड अपने नाम किया, बल्कि 238 अंकों का विशाल स्कोर खड़ा कर महिला कंपाउंड टीम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। टीम की स्टार खिलाड़ी ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप ने खिताबी भिड़ंत में एक भी निशाना मिस नहीं किया और लगातार परफेक्ट स्कोर हासिल किए। युवा खिलाड़ी चिकिता तनिपार्थी ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका साथ दिया।

भारतीय महिलाओं ने 238 अंक बटोरे, जो अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड के बराबर है। फाइनल में पहुंचने का सफर भी बेहद रोमांचक रहा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर इस खेल के सिरमौर माने जाने वाले दक्षिण कोरिया से हुई थी।

@Media_SAI

बेहद कड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम पलों में 234-233 से कोरियाई टीम को एक अंक के अंतर से बाहर का रास्ता दिखाया था। सेमीफाइनल के निर्णायक दौर में चिकिता और पृथिका ने 10-10, जबकि ज्योति ने 9 अंक का सटीक निशाना लगाकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। भारत अब पदक तालिका में शीर्ष-10 में शामिल होकर 9वें स्थान पर आ गया है। इस सातवें गोल्ड मेडल के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है, जिसमें 7 स्वर्ण, 21 रजत, 25 कांस्य।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।