भारत की कोविड में एकजुटता को कभी नहीं भूलेगा बारबाडोस : मिया अमोर मोटली
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली से शिष्टाचार मुलाकात की, यह मुलाकात 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस (सीपीसी) के अवसर पर बारबाडोस…

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली से शिष्टाचार मुलाकात की, यह मुलाकात 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस (सीपीसी) के अवसर पर बारबाडोस में हुई। यह मुलाकात साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत-बारबाडोस के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रही। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा ने एक विज्ञप्ति में दी।
बारबाडोस की प्रधानमंत्री मोटली ने भारत और बारबाडोस के बीच स्नेहपूर्ण संबंधों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान की गई समयोचित और उदार सहायता को भावपूर्ण रूप से याद किया। मोटली ने कहा कि उनका देश “भारत की उस कठिन समय में दिखाई गई एकजुटता को कभी नहीं भूलेगा।” यह भेंट भारत और बारबाडोस के बीच मित्रता, सहयोग और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को और मजबूत करने का प्रतीक बनी।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोटली को “मोदी@20” पुस्तक भेंट की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास, वैश्विक साझेदारी और सशक्त शासन का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
