भारत की कबड्डी टीम की लगातार तीसरी जीत, बांग्लादेश को 48-25 से दी शिकस्त
भारत ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने बुधवार को ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। तोकाई सिटिजंस जिम्नेजियम…

भारत ने 2026 एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने बुधवार को ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की।
तोकाई सिटिजंस जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने पहले हाफ में बांग्लादेश के डिफेंस और रेडिंग को लगातार चुनौती दी और 18 आउट अंक तथा सात बोनस अंक हासिल किए। भारत ने इस दौरान दो बार ऑलआउट भी किया और चार अतिरिक्त अंक अपने खाते में जोड़े।
बांग्लादेश टीम भारतीय डिफेंस के सामने लगातार लय हासिल नहीं कर सकी। उसने पहले हाफ में पांच आउट अंक और तीन बोनस अंक हासिल किए। एक सुपर टैकल से उसे एक और अंक मिला, लेकिन भारत के हरफनमौला प्रदर्शन के सामने वह पिछड़ता चला गया। भारत ने हाफ टाइम तक 29-9 की मजबूत बढ़त बना ली थी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने देवांक दलाल की जगह अर्जुन देशवाल को मैदान पर उतारा और दबाव बनाए रखा। हालांकि, बांग्लादेश ने दूसरे हाफ में अपने खेल में सुधार किया और आठ आउट तथा आठ बोनस अंक के साथ 16 अंक जुटाए। भारत ने भी दूसरे हाफ में 19 अंक हासिल किए और एक और ऑलआउट किया।
इससे बांग्लादेश की वापसी की कोशिशों का भारतीय बढ़त पर कोई असर नहीं पड़ा और भारत ने मुकाबला 48-25 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारतीय टीम ने मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया को हराया था। लगातार तीन जीत के बाद भारत ने पुरुष कबड्डी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारत अब अपने अंतिम ग्रुप चरण के मुकाबले में 24 सितंबर को सुबह 9:45 बजे चीनी ताइपे का सामना करेगा। भारतीय टीम एशियाई खेलों में पुरुष कबड्डी का अपना नौवां स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
