द इंडियन व्यू

भारत-ईयू व्यापार वार्ता आगे बढ़ाने के लिए 8 जनवरी को ब्रसेल्स जाएंगे गोयल

नई दिल्‍ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को गति देने मकसद से अगले साल 8 जनवरी को ब्रसेल्स जाएंगे। इस दौरान वह यूरोपीय संघ के कार्यकारी…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
1 min read
भारत-ईयू व्यापार वार्ता आगे बढ़ाने के लिए 8 जनवरी को ब्रसेल्स जाएंगे गोयल

नई दिल्‍ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को गति देने मकसद से अगले साल 8 जनवरी को ब्रसेल्स जाएंगे। इस दौरान वह यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार मामलों के आयुक्त मारोस सेफकोविक से बातचीत करेंगे।

 

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रस्‍तावित व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है। गोयल अपनी दो दिवसीय यात्रा (8-9 जनवरी) के दौरान सेफकोविक से मुलाकात करेंगे। अधिकारी ने बताया, ‘केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री 7 जनवरी को लिशटेंस्टाइन का दौरा करेंगे और फिर 8 और 9 जनवरी को व्यापार वार्ता के लिए ब्रसेल्स में रहेंगे।’

 

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री का यह दौरा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता के एक महत्वपूर्ण चरण में हो रही है। दरअसल, दोनों पक्ष जल्द से जल्द एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी प्रस्‍तावित इस व्यापार समझौते को मुकाम पर पहुंचाने के प्रयासों को तेज कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…