द इंडियन व्यू

भारत-ईयू के बीच एफटीए पर साल के अंत तक हो सकता है समझौता

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सकारात्मक बातचीत हुई। गोयल ने 26 से 28 अक्तूबर तक यूरोपीय आयोग के व्यापार…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
भारत-ईयू के बीच एफटीए पर साल के अंत तक हो सकता है समझौता

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर सकारात्मक बातचीत हुई। गोयल ने 26 से 28 अक्तूबर तक यूरोपीय आयोग के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मरोस शेफचोविच और उनकी टीम से मुलाकात की, जिसमें दोनों पक्षों ने एफटीए से जुड़े बचे हुए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों देशों के बीच इस साल के अंत तक समझौता होने की उम्मीद है।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि एफटीए संतुलित, समान और पारदर्शी हो, जो भारत और यूरोपीय संघ के बीच गहरे भरोसे और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाए। यह वार्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के उस निर्देश के जैसी रही, जिसमें इसी साल फरवरी में नई दिल्ली में हुए ‘कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स’ दौरे के दौरान समझौते को वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था।भारत ने चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया कि समझौता टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधा, दोनों को समान रूप से संबोधित करे और भविष्य में व्यापार के लिए पारदर्शी व पूर्वानुमेय ढांचा तैयार किया जाए। गैर-टैरिफ उपायों और यूरोपीय संघ के नए नियमों को लेकर भारत की चिंताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।गोयल ने श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए विशेष रियायत की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने गैर-संवेदनशील औद्योगिक टैरिफ लाइनों को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई, जबकि इस्पात, ऑटो, सीबीएएम (कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म) और अन्य नियामक विषयों पर आगे और विचार-विमर्श करने की बात कही गई। मंत्रालय ने बताया कि चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ का तकनीकी दल अगले सप्ताह भारत का दौरा करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…