भारत, इजराइल,अमेरिका, आरएसएस ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को किया सैल्यूट, की जल्द स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली : भारत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), इजराइल और अमेरिका ने कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सभी ने एक्स हैंडल पोस्ट में मछार को हीरो बताया।…

नई दिल्ली : भारत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), इजराइल और अमेरिका ने कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सभी ने एक्स हैंडल पोस्ट में मछार को हीरो बताया। कैप्टन मछार गत दिवस दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में हुई घटना के बाद से चर्चा के केंद्र में है। इस घटना में कैप्टन स्मित मछार हीरो बनकर उभरे हैं।विदेशमंत्री जयशंकर ने लिखा, '' कैप्टन स्मित मछार की असाधारण हिम्मत और मुश्किल हालात में भी सूझबूझ दिखाने की काबिलियत ने कल सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। उनकी बहादुरी को सलाम करने और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए दुनिया भर के अनगिनत लोगों के साथ जुड़ें।''इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, '' भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम। चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुकाबला किया। हमलावर का विरोध किया। कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की — जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई।उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे। मैं कैप्टन के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं । वह एक सच्चे हीरो हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।''भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने लिखा, ''मैं फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 के अनुभवी और प्रतिभाशाली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी और अन्य इजराइली व अमीराती यात्रियों और क्रू सदस्यों की हिम्मत ने 180 लोगों की जान बचाई।''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि भारतीय पायलट की हालत बेहद खराब थी। बावजूद इसके उन्होंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में मदद की। ट्रंप ने कैप्टन को हीरो बताया। ट्रंप ने बुधवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कैप्टन स्मित मछार की प्रशंसा करते हुए उनके असाधारण साहस को सलाम किया है। आरएसएस के आधिकारिक एक्स हैंडल में आंबेकर ने लिखा, '' उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में मदद की। वे एक सच्चे हीरो हैं और पूरा देश उनकी बहादुरी और समय पर की गई कार्रवाई के लिए उन पर गर्व करता है। उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं।''
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
