द इंडियन व्यू

भारत–अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों के हित में, भाजपा ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने भारत और अमेरिका के बीच समझौते को किसानों के हित में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है और कहा है कि इस समझौते में एक ओर जहां भारत के किसानों के हितों का…

Ragwendra P Singh
February 7, 2026
3 min read
भारत–अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों के हित में, भाजपा ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने भारत और अमेरिका के बीच समझौते को किसानों के हित में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है और कहा है कि इस समझौते में एक ओर जहां भारत के किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया है वहीं दूसरी ओर भारत के लघु और मध्यम उद्योग के उद्यमियों के लिए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के द्वार खुल गए हैं।

 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का प्रारूप अब वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जी ने प्रस्तुत कर दिया है।

 

अब इसके बारे में किसी भी प्रकार के भ्रम की संभावना नहीं रह गई है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पूरी परिपक्वता, पूरी दृढ़ता के साथ भारत की हितों को सुदृढ़ करते हुए स्पष्ट रूप से कृषि, दुग्ध व्यवसाय और अन्य क्षेत्र में एक विस्तृत सूची दी है।

 

इससे स्पष्ट हो गया है कि भारत के किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया है।

 

भारत के लघु और मध्यम उद्योग के उद्यमियों के लिए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के द्वार खोल दिए गए हैं।

 

इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है।

 

यह देश की संपूर्ण जनता के लिए एक बहुत सुखद और अनुकूल अवसर है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ सहित विश्व की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। डॉ. त्रिवेदी ने यह भी कहा कि इस समझौते के माध्यम से देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों के लिए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के द्वार खुले हैं।

 

यह देश की संपूर्ण जनता के लिए एक बहुत सुखद और अनुकूल अवसर है।

 

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विगत कुछ महीनों में विश्व की सभी प्रमुख विकसित आर्थिक शक्तियां भारत के साथ व्यापारिक समझौता कर रही हैं। वो भारत के साथ व्यापार करने के लिए लालायित हैं।

 

आज भारत कुशलता के साथ अपने श्रमिकों, अपने कृषकों, अपने दुग्ध व्यवसायियों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को एक नई दिशा में ले जाने की ओर सफल हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के हितों को मज़बूती से संरक्षित किया गया है।

 

इस समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से सुरक्षित रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि मोटे अनाज जैसे मिलेट्स, ज्वार, बाजरा, घरेलू सोना तथा अन्य सूचीबद्ध उत्पादों पर किसी भी प्रकार का विदेशी आयात दबाव नहीं पड़ेगा।

 

यह समझौता इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत के किसानों, डेयरी क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…