द इंडियन व्यू

भारत-अमेरिका व्‍यापार समझौते से किसानों को नुकसान नहीं, डेयरी और कृषि क्षेत्र पूरी तरह संरक्षित- पीयूष गोयल

New Delhi : केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए अवसरों का सृजन होगा। गोयल ने दावा किया कि व्‍यापार…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
2 min read
भारत-अमेरिका व्‍यापार समझौते से किसानों को नुकसान नहीं, डेयरी और कृषि क्षेत्र पूरी तरह संरक्षित- पीयूष गोयल

New Delhi : केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए अवसरों का सृजन होगा। गोयल ने दावा किया कि व्‍यापार समझौते से भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र को संरक्षण मिला है।

 

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर ताजा घोषणा के बाद केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने आज यहां मीडिया के समक्ष समझौते का पूरा ब्‍यौरा रखा। गोयल ने कहा क‍ि यह व्‍यापार समझौता वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है।उन्होंने कहा कि वे इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे लेकिन विपक्षी सदस्यों की तरफ से संसद में किए गए हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

 

भारत पर टैरिफ को 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नए घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को सबसे अच्छा सौदा बताया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे संबंधों को दिया और जोर देकर कहा कि बातचीत के दौरान भारत का राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर रहा।

 

गोयल ने कहा, “आज देशभर में हर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के साथ मजबूत व्‍यापार समझौता पक्‍का करने के लिए धन्यवाद दे रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रीय और सार्वजनिक हित सबसे आगे रखते हुए एक डील फाइनल की गई है, जो मजबूत भारत के भविष्य को ताकत देगी।” इस समझौते को “शानदार” बताते हुए वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था और इंडस्ट्री के लिए बड़े मौके खुलेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…