भारत अब आयातक से निर्यातक बन रहा है : राजनाथ सिंह
नागपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अब सैन्य उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री सिंह आज महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के स्थापित मीडियम…

नागपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अब सैन्य उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री सिंह आज महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के स्थापित मीडियम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा के उद्घाटन अवसर पर बाेल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में सोलर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह ऐसे आधुनिक रक्षा संयंत्र देखते हैं, तो उन्हें केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि नया संकल्प, नई ऊर्जा और नवाचार दिखाई देता है।
राजनाथ सिंह ने बताया कि एक समय था जब रक्षा उत्पादन लगभग पूरी तरह सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन बीते वर्षों में इस सोच में बदलाव आया है। आज निजी क्षेत्र रक्षा उत्पादन में बड़ी भूमिका निभा रहा है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हो रही है और भारतीय सशस्त्र बलों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाला गोला-बारूद उपलब्ध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि युद्ध के स्वरूप बदल रहे हैं और अब उसका प्रभाव आम नागरिकों पर भी पड़ता है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और नए इनोवेशन के साथ रक्षा उद्योग को मजबूत करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर तेजी से रक्षा उद्योग के केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां न केवल नए रक्षा उद्योग स्थापित हो रहे हैं, बल्कि पहले से मौजूद उद्योग भी अपने विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं।
सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने कहा कि नागास्त्र जैसे स्वदेशी हथियारों का निर्माण और उनका सफल उपयोग देश की रक्षा क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा और देशहित के लिए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सोलर इंडस्ट्रीज लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी उपस्थित रहे।-----------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
