द इंडियन व्यू

भारत-अफगान विदेश मंत्री वार्ता : काबुल में अपने मिशन को दूतावास का दर्जा देगा भारत

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके अफगानी समकक्ष अमीर खान मुत्ताकी के बीच शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता हुई। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने इस वार्ता को अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों का पुनर्जागरण बताया…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
3 min read
भारत-अफगान विदेश मंत्री वार्ता : काबुल में अपने मिशन को दूतावास का दर्जा देगा भारत

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके अफगानी समकक्ष अमीर खान मुत्ताकी के बीच शुक्रवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता हुई। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने इस वार्ता को अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों का पुनर्जागरण बताया और काबुल स्थित अपने मिशन को दूतावास का दर्जा दिए जाने की घोषणा की।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी 09 से 16 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने विदेश मंत्री के साथ औपचारिक मुलाकात और वार्ता की।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “एक निकटवर्ती पड़ोसी और जनता के शुभचिंतक के रूप में भारत को अफगानिस्तान के विकास और प्रगति में गहरी रुचि है। आज मैं यह पुनः पुष्टि करता हूं कि हमारी दीर्घकालिक साझेदारी, जिसके अंतर्गत अफगानिस्तान में अनेक भारतीय परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, अब फिर से सशक्त रूप में आगे बढ़ेगी।”अफगान शरणार्थियों की स्थिति को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए भारत ने उनके पुनर्वास में सहायता देने की इच्छा जताई। जयशंकर ने कहा कि भारत इन शरणार्थियों के लिए आवास निर्माण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।विदेश मंत्री ने सीमापार आतंकवाद को भारत और अफगानिस्तान के सामने साझा चुनौती बताया और कहा कि यह दोनों देशों की स्थिरता और विकास के लिए खतरा है। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबला करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और अफगान पक्ष की भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति समझ की सराहना की।विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई और यात्रा संबंधों को आगे बढ़ाने और मित्रता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी दीर्घकालीक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए आगे सहयोग की घोषणा की। इसमें छह नई परियोजनाएं, उपहार स्वरूप 20 एम्बुलेंस, अफ़ग़ानिस्तान के अस्पतालों को एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें और टीकाकरण तथा कैंसर की दवाइयां शामिल हैं। भारत यूएनओडीसी के माध्यम से नशा मुक्ति सामग्री उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।इसके अलावा विदेश मंत्री ने अफगान छात्रों के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन के अवसर बढ़ाने और चिकित्सा, व्यवसाय और छात्र श्रेणियों में अधिक संख्या में वीज़ा जारी करने की बात कही।विदेश मंत्री ने इस बात का जिक्र किया कि भारत हालिया भूंकप आपदा के दौरान सबसे पहले आगे आया और लम्बे समय से अफगानिस्तान को खाद्य सहायता देता रहा है। उन्होंने क्रिकेट जुड़ाव की बात कही और अफगान टीम के उभार की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने भारत ने अपने जल संसाधनों के सतत प्रबंधन पर सहयोग करने और भारतीय कंपनियों को अपने यहां खनन के लिए आमंत्रित किए जाने तथा वाणिज्य व व्यापार बढ़ाने में अफगान पक्ष की रुचि की प्रशंसा की।वहीं वार्ता की शुरुआत में अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताकी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान भारत को एक करीबी दोस्त के रूप में देखता है और दोनों देशों को अपने आपसी संपर्क और आदान-प्रदान बढ़ाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान आपसी सम्मान, व्यापार और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित संबंध चाहता है। हम आपसी समझ का एक परामर्शी तंत्र बनाने के लिए तैयार हैं, जो हमारे संबंधों को मज़बूत करने में मदद करे।उन्होंने कहा कि हमने (तालिबान) कभी भारत के ख़िलाफ़ बयान नहीं दिया और हमेशा भारत के साथ अच्छे संबंधों को महत्व देने की बात कही है। साथ ही आश्वासन दिया कि वे अपनी ज़मीन का दूसरों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल की इजाज़त नहीं देंगे।उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। भारत के पिछली अमेरिका समर्थित सरकार से अच्छे संबंध थे। भारत अफगानिस्तान में कई विकास परियोजनाओं में साझेदार था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…