द इंडियन व्यू

भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता। निरंजन शाह स्टेडियम में भारत ने 4 दिन के मैच को तीसरे दिन एक पारी और 48 रनों से अपने नाम किया। यह दो मैचों की सीरीज है। इससे…

Ragwendra P Singh
September 29, 2026
2 min read
भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीता। निरंजन शाह स्टेडियम में भारत ने 4 दिन के मैच को तीसरे दिन एक पारी और 48 रनों से अपने नाम किया। यह दो मैचों की सीरीज है।

इससे पहले वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने 217 और दूसरी पारी में 229 रन बनाए। वहीं भारतीय अंडर-19 टीम ने अपनी पहली पारी में ही 494 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों को मिले। कप्तान यशबर्धन चौहान ने 6 विकेट लिए। वहीं पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले झारखंड के ईशान ओम ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पहली पारी में शतक लगाने वाले ब्लैक कैटल ने दूसरी पारी में भी शतक ठोका। उन्होंने 123 रन बनाए। ब्लैक के बल्ले से पहली पारी में 102 रन निकले थे।

साभार : गूगल

सलामी बल्लेबाज नील पटेल ने 41 जबकि 9वें नंबर पर आए कोनोर ग्रेगरी ने 36 रनों की पारी खेली। 117 रनों पर ही ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के 7 विकेट गिर गए थे। यहां से ब्लैक और ग्रेगरी के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद भी टीम पारी की हार नहीं टाल पाई।

दूसरे दिन स्टंप तक भारतीय अंडर-19 टीम का स्कोर 430 रन था। टीम तीसरे दिन 494 रनों तक पहुंच गई। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी 240 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। वहीं 10वें नंबर पर उतरे मोहित उल्वा ने 92 रन बनाए। लक्ष्य और उल्वा के बीच 180 रनों की साझेदारी हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।