भाजपा स्टार प्रचारक शाह आज दिल्ली के चुनावी रण में, करेंगे दो रोड शो और एक जनसभा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में कूदेंगे। वो दो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेने के साथ एक…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में कूदेंगे। वो दो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेने के साथ एक विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।
भाजपा के अनुसार, केंद्रीयमंत्री शाह कस्तूरबा नगर और बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3ः30 बजे रोड शो निकलेगा। मूलचंद मेट्रो से शुरू होने वाले इस रोड शो का समापन गढ़ी चौक पर होगा। इसके अलावा बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे रोड शो निकलेगा। मीठापुर चौक से शुरू होने वाले इस रोड शो का समापन जैतपुर गांव में होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता शाह इस दरमियान बीच के समय में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शाम साढ़े बजे एमसीडी पार्किंग में होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
