भाजपा सांसद बोले, 'आप सदस्यों को खरीदने की बात बेबुनियाद, केजरीवाल सिर्फ झूठ बोलते हैं'
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन, चुनाव परिणाम से पहले ही दिल्ली की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने का आरोप लगा…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन, चुनाव परिणाम से पहले ही दिल्ली की सियासत तेज हो गई है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने का आरोप लगा दिया है। केजरीवाल के इस आरोप पर भाजपा सांसदों ने बेबुनियाद करार दिया है।
भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा, वह ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं, जबकि हर कोई मान रहा है कि भाजपा को 45-50 सीटें मिलेंगी। यह आश्चर्य की बात है कि केजरीवाल ऐसा बयान दे रहे हैं। हां, इस बयान से एक बात स्पष्ट है कि केजरीवाल के विधायक इतने भ्रष्ट हैं कि कोई भी उन्हें पेशकश कर सकता है। मैं समझता हूं कि वे अपने भावी विधायकों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें कैसे पता कि 15 करोड़ की पेशकश की जा रही है और उन्हें कैसा पता कि यह 15 विधायक जीतेंगे। केजरीवाल का यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना बयान है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर आए एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद अरुण सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल और आप ने झूठ बोलने का लेबल हासिल कर लिया है। वह झूठ बोलते रहते हैं और विवाद पैदा करते रहते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। इसलिए हार की हताशा केजरीवाल के चेहरे पर दिख रही है। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश के बयान पर उन्होंने कहा कि जैसा उनका चरित्र है, वैसे ही वह बयान देते हैं। हम लोगों को चुनाव आयोग पर गर्व है क्योंकि आयोग देश के सबसे बड़े पर्व का शांति पूर्वक आयोजन करता है।
मिल्कीपुर उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद विपक्ष द्वारा ईवीएम और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, अगर आप (विपक्षी दल) चुनाव हार रहे हैं, तो आपको जनता के बीच जाना चाहिए और निराशा व्यक्त करने के बजाय विश्वास हासिल करना चाहिए। लेकिन, विपक्षी दल अपनी हार से पहले ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देना शुरू कर देते हैं। उनका आक्रोश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मिल्कीपुर की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को अस्वीकार कर दिया है। भाजपा जब दिल्ली की यमुना साफ कर देगी, तो वह डुबकी लगा सकेंगे। अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर विधायक खरीदने वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि अभी विधायक नहीं बने हैं। अभी चुनाव हुआ है। परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल ने पिछले दस सालों में लोगों के लिए काम किया होता, तो लोगों का उन पर ज्यादा भरोसा होता। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा की सरकार आने वाली है। मेरी राय में, जब हम दिल्ली में लोगों के पास गए, तो हमने उनकी आंखों में हमारे लिए बहुत उम्मीद और भरोसा देखा। इसलिए, मेरा मानना है कि एग्जिट पोल में भाजपा को मिलने वाला वोट प्रतिशत और सीटें बहुत ज्यादा होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
