द इंडियन व्यू

भाजपा सरकार से खुश नहीं दिल्ली की जनता : संजीव झा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
भाजपा सरकार से खुश नहीं दिल्ली की जनता : संजीव झा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव झा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।

आप विधायक संजीव झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, महज छह महीने में भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर दिया है। अब दिल्ली की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है। दिल्ली में भाजपा की सरकार जनता के वोट से नहीं बल्कि वोट चोरी से बनी है, अब इस सरकार से लोग परेशान हैं।

उन्होंने कहा, दिल्ली में प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने कहा था कि हर महिला को 2500 रुपए देंगे और यह पैसे 8 मार्च को आ जाएंगे, लेकिन भाजपा सरकार ने पीएम मोदी द्वारा किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। महिलाओं को अभी तक 2500 रुपए नहीं दिए हैं। अगर इन्होंने झुग्गियां नहीं तोड़ी होतीं, बस मार्शलों की नौकरी नहीं छीनी होती, तो ये लोग आज खुशी से पीएम मोदी की रैली में जाते।

संजीव झा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, दिल्ली के सभी सरकारी कर्मचारियों को कल आदेश जारी किया गया कि उन्हें प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होना है। कुछ विभागों में लिखित तो कुछ में मौखिक आदेश जारी किए गए। यह आदेश बताते हैं कि दिल्ली की जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है। वह प्रधानमंत्री की रैली तक में नहीं जाना चाह रही है।

उन्होंने कहा, भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार तो बना ली लेकिन दिल्लीवालों का दिल नहीं जीत पाई। दिल्ली के लोग भाजपा सरकार से नफरत कर रहे हैं और इसलिए वह पीएम मोदी की रैली में नहीं जा रहे हैं। एक तरफ अरविंद केजरीवाल की सरकार ने शिक्षकों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वहीं भाजपा की सरकार इन्हीं शिक्षकों को पीएम मोदी की रैली में ताली बजाने को भेज रही है। यह एक तरह का अपराध है और इसमें भाजपा सरकार के साथ-साथ अधिकारी भी दोषी हैं। यह सत्ता का दुरुपयोग है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…