भाजपा मुख्यालय में आज दिनभर बैठकों का दौर, नई टीम की परिचय बैठक से हुई शुरुआत
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर चलेगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें नई टीम का…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में आज संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिनभर अहम बैठकों का दौर चलेगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें नई टीम का परिचय, संगठनात्मक रणनीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे करने के अवसर पर चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी।इन बैठकों की शुरुवात नए पदाधिकारियों की परिचय बैठक के साथ भाजपा मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। नितिन नवीन अपनी नवनियुक्त टीम के साथ पहली परिचय बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरुवात वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ हुई।इस बैठक में 65 नए सदस्यों के साथ पुराने पदाधिकारी भी मौजूद हैं। बैठक में सभी को जिम्मेदारियों व संगठन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, मंत्री संदीप पाठक और कविता पाटीदार पहुंचीं। इसके साथसौदान सिंह, तरुण चुग, सतीश पूनिया और विनोद तावड़े मौजूद हैं।इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘मोदी 25’ अभियान को लेकर अहम बैठक होगी। इसमें देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय व राज्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।इसके साथ शाम करीब छह बजे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्षों, संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और राज्यों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा कर आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
