भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह का कांग्रेस पर हमला, 1984 दंगों को लेकर साधा निशाना
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेताओं द्वारा सज्जन कुमार को कथित तौर पर “रोल मॉडल” और “अपूरणीय…

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस पर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेताओं द्वारा सज्जन कुमार को कथित तौर पर “रोल मॉडल” और “अपूरणीय क्षति” बताए जाने पर सवाल उठाए।आरपी सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन कांग्रेस की 1984 की घटनाओं को लेकर सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब दोषियों का सम्मान किया जाता है और पीड़ितों को भुला दिया जाता है, तो इससे कांग्रेस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस विवादित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “जब बड़ा पेड़ गिरता है, धरती थोड़ी सी हिलती है।” आरपी सिंह ने कहा कि 1984 में दिल्ली में मारे गए करीब 3,000 सिखों और उनके परिवारों के लिए यह महज “धरती का थोड़ा हिलना” नहीं था, बल्कि उनके पूरे जीवन को तबाह कर देने वाली त्रासदी थी।आरपी सिंह ने कहा कि 1984 के दंगों में अपने बेटे, पति, पिता और भाइयों को खोने वाले परिवार उस दर्द को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक श्रद्धांजलियों के जरिए पीड़ित परिवारों के दर्द और उस घटना की स्मृति को मिटाया नहीं जा सकता।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि 1984 की हिंसा के लिए दोषी ठहराए गए लोगों का महिमामंडन करना पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय 1984 की घटनाओं को कभी नहीं भूलेगा और कांग्रेस नेताओं के बयानों से उस दौर को लेकर पार्टी की सोच पर सवाल उठते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
