द इंडियन व्यू

भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली : देश में चल रहे राजनीतिक माहौल के बीच वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेताओं ने करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, कोई…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
2 min read
भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब, राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली : देश में चल रहे राजनीतिक माहौल के बीच वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेताओं ने करारा जवाब दिया है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, कोई भी वोट हटाया नहीं गया है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है। विपक्ष केवल मुद्दा विहीन है, इसलिए निराधार बयानबाजी कर रहा है।

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां राहुल गांधी कभी वोटों में गड़बड़ी की बात नहीं करते। वे केवल देश में भ्रम और अशांति फैलाना चाहते हैं।

भाजपा सांसद मयंकभाई नायक ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा, राहुल गांधी को यह ही नहीं पता कि कब सच बोलना है और कब झूठ। वे अपनी सुविधा के अनुसार बयान देते हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

इसी कड़ी में हिमांक जोशी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, चाहे राहुल गांधी हों या गौरव गोगोई, दोनों बिना सिर-पैर की बातें करते हैं। जब हलफनामा देने की बात आती है, तो भाग जाते हैं। इनका मकसद सिर्फ भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।

हिमांक जोशी ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस को पता है कि बिहार में उनका जनाधार कमजोर है, इसलिए वे पहले से ही हार का बहाना बना रहे हैं। जैसे एग्जाम से डरकर कोई बच्चा भागता है, वैसा ही राहुल गांधी और उनकी पार्टी कर रही है।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी की राजनीतिक लॉन्चिंग हर बार फेल हो जाती है, जैसे पाकिस्तान के सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में 50 से ज्यादा चुनाव हारे हैं।

उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस को बचाना है, तो उनके कार्यकर्ताओं को खुद राहुल गांधी के खिलाफ महाभियोग लाना चाहिए, ताकि पार्टी का पुनर्निर्माण हो सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…