भाजपा ने राहुल गांधी पर राष्ट्रपति को सड़क पर किए जा रहे प्रदर्शन में घसीटने की कोशिश का लगाया आरोप
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से विपक्षी नेताओं की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल ने राष्ट्रपति को उस अराजकता में…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से विपक्षी नेताओं की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल ने राष्ट्रपति को उस अराजकता में खींचने की कोशिश की, जिसे वह देश की सड़कों पर फैलाना चाहते हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है। टीवी और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर दिखाई जा रही तस्वीरें देश की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती हैं। भारत शांत है और सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उनका प्रयास पूरी तरह विफल हो गया है। उन्होंने इसे अराजक तत्वों का फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। राहुल की टिप्पणी पर तंज कसते हुए संबित पात्रा ने उन्हें ‘नालायक नेता’ भी कहा।भाजपा सांसद ने कहा कि एक दिन पहले कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर आने के बाद राहुल गांधी का बयान एक गैर-जिम्मेदार नेता जैसा था। पात्रा ने आरोप लगाया कि इससे पहले कभी राष्ट्रपति को सड़क पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में घसीटने की कोशिश नहीं की गई, लेकिन राहुल ने ऐसा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने राष्ट्रपति को उस अराजकता से जोड़ने की कोशिश की, जिसे वह देश की सड़कों पर फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को संवैधानिक पद को राजनीतिक विवाद में घसीटने की कोशिश करार दिया।पात्रा ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के जरिए भारत और राष्ट्रीय राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश की गई। प्रदर्शन के दौरान आगजनी और हिंसा की स्थिति पैदा करने का प्रयास था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनके मुताबिक, आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।भाजपा सांसद ने कहा कि यह केवल एक दिन की घटना नहीं है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बंद बुलाया था, इसके बाद प्रदर्शन हुआ और अब 12 तारीख को एक और विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक निश्चित समयावधि में देश का माहौल बिगाड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।पात्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी आपसी खींचतान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच प्रदर्शन का श्रेय लेने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। भाजपा ने इसे ‘अराजकता फैलाने वालों के बीच अराजकता’ करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
