भाजपा ने राबर्ट वाड्रा का समर्थन करने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा के जमीन घोटाले में आरोपित राबर्ट वाड्रा के पक्ष में खुलकर आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने शुक्रवार को…

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा के जमीन घोटाले में आरोपित राबर्ट वाड्रा के पक्ष में खुलकर आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर हमला बोला है।
भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने शुक्रवार को यहां कहा कि राहुल को राबर्ट वाड्रा के काले कारनामों की पूरी जानकारी है फिर भी वे उनका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। भाजपा ने इस जमीन घोटाले में राहुल गांधी के भी शामिल होने का आरोप लगाया।
सिन्हा ने कहा कि जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने जो आरोप पत्र दाखिल की है, उसके अनुसार जब वाड्रा ने 58 करोड़ का जमीन सौदा किया था उस दौरान उनकी कंपनी के खाते में सिर्फ एक लाख रुपये थे। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि या तो राहुल गांधी को इस सौदे की जानकारी थी या वे उसमें शामिल थे। इसी तरह यंग इंडिया कंपनी बनाई थी जिसमें 50 लाख के एवज में 2 हजार करोड़ की संपति हड़पी थी।
राहुल ने गुरुग्राम के जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा का खुलकर समर्थन किया। राहुल ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा था कि उनके बहनोई को पिछले 10 सालों से यह सरकार परेशान कर रही है। यह ताज़ा आरोपपत्र उसी धरपकड़ का एक और हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
