द इंडियन व्यू

भाजपा ने युवाओं को साधने की रणनीति पर की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की नई युवा पीढ़ी यानी जेन-जी तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में जुट गयी है। पार्टी ने इस मुद्दे पर विस्तृत विचार कर आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए शनिवार को पार्टी मुख्यालय में…

Ragwendra P Singh
August 29, 2026
2 min read
भाजपा ने युवाओं को साधने की रणनीति पर की बड़ी बैठक

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की नई युवा पीढ़ी यानी जेन-जी तक अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में जुट गयी है। पार्टी ने इस मुद्दे पर विस्तृत विचार कर आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अलग-अलग राज्यों से करीब 45 नेता पहुंचे। बैठक में मौजूद रहने वाले प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय युवा एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बांसुरी स्वराज, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, गुरु प्रकाश पासवान, हेमांग जोशी, योगेन्द्र चंदोलिया, राजू बिस्टा, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई युवा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हैं।बैठक में देशभर के युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने, नए राजनीतिक आयामों पर विचार-विमर्श करने और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। युवाओं की बदलती सोच, उनकी पसंद-नापसंद, उनकी परेशानियों और भविष्य को लेकर उनकी उम्मीदों को समझने सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर भी बैठक में चर्चा की गयी।माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए भाजपा यह जानने की कोशिश करेगी कि आज का युवा देश और राजनीति को किस नजर से देख रहा है। भाजपा आने वाले समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रमों पर भी जोर दे सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…