द इंडियन व्यू

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक में 19 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए उन पर कर्नाटक में 19 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को…

Ragwendra P Singh
June 24, 2026
2 min read
भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक में 19 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए उन पर कर्नाटक में 19 एकड़ सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि खरगे और उनके बेटे एक ट्रस्ट के माध्यम से कर्नाटक में जमीन की लूट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस ट्रस्ट का नाम है सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट। इस ट्रस्ट में खरगे, बेटे प्रियांक खरगे, दामाद और उनकी पत्नी शामिल हैं। ये ट्रस्ट खरगे के परिवार का है।

 

भंडारी ने कहा, "गुलबर्गा जिले में 19 एकड़ जमीन का आवंटन भी विवादास्पद है। 19 एकड़ सार्वजनिक भूमि कांग्रेस सरकार ने खरगे के निजी ट्रस्ट को दे दी। इसका मतलब है कि 19 एकड़ सार्वजनिक जमीन एक ऐसे निजी ट्रस्ट के नियंत्रण में चली गई, जिसके सदस्यों में खरगे के परिवार के लोग शामिल हैं।"

 

उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे और प्रियांक खरगे ने इस ट्रस्ट के माध्यम से अलग-अलग जमीन पर कब्जा किया और अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए गरीबों की जमीन हड़प ली।

 

उन्होंने कहा कि भूमि लूट का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2024 में कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने इस ट्रस्ट को पांच एकड़ जमीन आवंटित की थी। उस समय भी कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी। मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष थे और आज भी हैं, जबकि प्रियांक खरगे मंत्री थे।

 

प्रदीप भंडारी ने कहा कि जमीन का घोषित उद्देश्य एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में इस पांच एकड़ जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है, लेकिन जिस उद्देश्य से जमीन दी गई थी, उस दिशा में कोई गतिविधि नहीं हुई।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक ऐसे ट्रस्ट को जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे खुद ट्रस्टी हैं, सौ करोड़ की इंडस्ट्रियल जमीन क्यों दी?

 

भंडारी ने पूछा कि क्या खरगे और प्रियांक खरगे ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करके इंडस्ट्रियल जमीन पर कब्जा किया? ट्रस्ट ने ऐसा कौन सा काम किया, जो एयरोस्पेस और डिफेंस रिसर्च जमीन आपके प्राइवेट ट्रस्ट को दे दी गई?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…