भाजपा ने प्रधानमंत्री को स्वीडन में मिले सम्मान को बताया हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किए जाने पर इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है। भाजपा के…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' से सम्मानित किए जाने पर इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है।
भाजपा के प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत के जन-जन के हित की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी एक अत्यंत महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर हैं।
स्वीडन की सरकार ने भारत के आज तक के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री मोदी को रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार से अलंकृत किया है।
इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी को अपने इस कार्यकाल में 31 वैश्विक सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह सम्मान मात्र एक व्यक्ति के रूप में मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा 140 करोड़ भारतवासियों की क्षमता और उनकी उत्कृष्टता को वैश्विक धरातल पर स्थापित करने का यह प्रतीक है।
यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात यात्रा के दौरान भारत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है।
यूएई ने भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को बढ़ाने के लिए लगभग 30 अरब डॉलर के समझौते पर सहमति जताई है। इससे भारत की रणनीतिक तेल भंडारण क्षमता में करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इसके अलावा यूएई की एक कंपनी ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा भी की है। इससे दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
