भाजपा ने टी. राजा सिंह के इस्तीफा स्वीकार किया
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा से तीन बार के विधायक टी. राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार टी. राजा सिंह ने इस्तीफे के साथ जो बातें लिखी थीं, उसे अप्रासंगिक बताते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के गोशामहल से चर्चित विधायक टी. राजा सिंह ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के विरोध में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राजा सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और गलत नेतृत्व चयन का आरोप लगाया था। उन्होंने पार्टी की रणनीति पर असहमति जताई थी हालांकि हिंदुत्व विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई थी। राजा सिंह का कहना था कि वे स्वयं पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
उल्लेखनीय है कि टी. राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वे असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षित मानी जाने वाली हैदराबाद लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाली हिन्दूबहुल गोशामहल सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। इस लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में से भाजपा यही एक अकेली सीट जीतती रही है। इसका कारण टी. राजा सिंह का फायरब्रांड हिन्दू नेता होना है। हालांकि पार्टी इसके चलते कई बार पहले भी असहज हो चुकी है। मुनव्वर फारूकी के एक शो के चलते पैगम्बर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी के कारण भाजपा ने टी. राजा सिंह को 2022 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विधानसभा चुनावों से ऐन पहले उनका निष्कासन रद्द कर टिकट दिया गया था, और वे जीत भी गए थे।
शुक्रवार को अरुण कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि टी राजा सिंह लोध ने 30 जून को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को इस्तीफा भेजा था, जिसे भाजपा अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया। जेपी नड्डा ने टी राजा द्वारा उठाए गए विषयवस्तु को अप्रासंगिक और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ बताया। इसलिए राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
