भाजपा ने चिली की नेता को इंदिरा पुरस्कार दिए जाने पर उठाए सवाल, कहा- कांग्रेस के डीएनए में राष्ट्र विरोध
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने चिली की नेता मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी पुरस्कार दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भारत विरोध है। उन्होंने कहा कि सबसे पुराना राजनीतिक दल कांग्रेस एक…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने चिली की नेता मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी पुरस्कार दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भारत विरोध है। उन्होंने कहा कि सबसे पुराना राजनीतिक दल कांग्रेस एक माओवादी संगठन की तरह काम करने लगा है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक अवॉर्ड सेरेमनी में ‘इंदिरा गांधी प्राइज़ फॉर पीस, डिसआर्मामेंट एंड डेवलपमेंट 2024’ सोनिया गांधी की मौजूदगी में चिली की पूर्व प्रेसिडेंट मिशेल बैचलेट को दिया गया।भाटिया ने मिशेल की पृष्टभूमि पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वे चिली की पहली महिला राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की पूर्व प्रमुख रहीं। इस दौरान उन्होंने भारत की संप्रभुता पर कई बार हमला किया। उन्होंने आर्टिकल 370 में बदलाव और कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही। ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 42वें सेशन में उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटाया नहीं जाना चाहिए। मिशेल भारतीय नागरिक भी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने सीएए पर याचिका दायर कर दावा किया कि इससे मानवाधिकारों को ठेस पहुंचेगी। क्या यह सोनिया और राहुल के इशारे पर किया गया?भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम-माओवादी कांग्रेस कहा था। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी माओवादी संगठन की तरह काम करती। भाजपा नेता ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी एंटी-इंडिया और इंटरनेशनल ताकतों के साथ खड़े दिखे हैं।”भाटिया ने कहा कि सभी तथ्य एक ही नतीजे की ओर इशारा करते हैं कि तथाकथित गांधी परिवार की रगों में धोखे का खून बहता है। यह महात्मा गांधी की कांग्रेस पार्टी नहीं है, यह एक ऐसी पार्टी है जो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलती है, कातिलों के साथ खड़ी होती है और उन्हें मंत्री और सांसद बनाकर उनका महिमामंडन भी करती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
