भाजपा ने किराड़ी विधानसभा सीट से दिया बजरंग शुक्ला को टिकट, बोले- दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार को जारी की। इस लिस्ट में बीजेपी ने किराड़ी विधानसभा सीट से बजरंग शुक्ला को टिकट दिया है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपना…

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार को जारी की। इस लिस्ट में बीजेपी ने किराड़ी विधानसभा सीट से बजरंग शुक्ला को टिकट दिया है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने रविवार को जनता से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
किराड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बजरंग शुक्ला ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पिछले 34 साल से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ता को टिकट दिया। मैं पार्टी का एक सेवक हूं, जिसने किराड़ी विधानसभा के लोगों की सेवा की है और आगे भी यह काम जारी रखूंगा।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की बात करते हुए कहा, अगर वह भाजपा के कार्यकर्ता होते तो उनका पार्टी में विश्वास होता और वह आप में शामिल नहीं होते। वो पहले ही भाजपा में मुकाबले से बाहर हो गए थे और चुनाव में क्षेत्र से भी बाहर होने वाले हैं।
उन्होंने जनता से अपील की, मैं जनता से यही कहूंगा कि किराड़ी को बचाना है। पिछले 10 सालों में किराड़ी को नरक में धकेला गया। यहां पीने का पानी नहीं है और स्कूल भी नहीं हैं इसलिए अब दिल्ली और किराड़ी में जनता बदलाव चाहती है।
बता दें कि किराड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अनिल झा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है।
भाजपा ने पिछले सप्ताह भी 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी ने 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
