द इंडियन व्यू

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। एम्स ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।…

Ragwendra P Singh
September 30, 2025
2 min read
भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। एम्स ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

भाजपा नेता मल्होत्रा ​​पिछले 45 वर्ष में दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वर्ष 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा ​​दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। अपने पूरे राजनीतिक करियर में मल्होत्रा बेदाग और स्वच्छ छवि वाले नेता रहे। मल्होत्रा ​​ने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह राजनीति और सामाजिक गतिविधियों के अलावा ​​दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन में भी शामिल रहे।

मल्होत्रा का जन्म तीन दिसंबर, 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकलकर राजनीति में कदम रखा था। मल्होत्रा ने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह आकसमिक निधन हो गया । उन्होंने कहा कि प्रो. मल्होत्रा का जीवन सादगी एवं जनसेवा को समर्पण की मिसाल रहा। उनके जीवन से हम सभी प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली के प्रथम विकास पुरुष थे। पटेल नगर को मोती नगर से जोड़ने वाला दिल्ली का सबसे पहला फ्लाईओवर का निर्माण उन्होंने 1970-75 के अपने मुख्य कार्यकारी पार्षद के सेवाकाल में करवाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…