भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, 20 जनवरी को
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की और कहा कि भाजपा) के संगठन पर्व–2024…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेगी।
पार्टी ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा की और कहा कि भाजपा) के संगठन पर्व–2024 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 19 जनवरी से नामांकन किए जाएंगे और 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह संपूर्ण प्रक्रिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय निर्वाचन मंडल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार, 19 जनवरी को नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 5 बजे से 6 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सायं 6:30 बजे राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो मंगलवार, 20 जनवरी को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जिसके बाद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
----------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
