भाजपा की नौटंकी नहीं चलेगी, बिहार बंद पूरी तरह असफल : संजय यादव
पटना : सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद का प्रदेशभर में असर देखा गया है। पटना समेत कई शहरों में सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध-प्रदर्शन किया। यह बंद…

पटना : सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद का प्रदेशभर में असर देखा गया है। पटना समेत कई शहरों में सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध-प्रदर्शन किया। यह बंद कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुलाया गया।
इसी बीच, राजद सांसद संजय यादव ने दावा किया कि यह बंद पूरी तरह से असफल रहा और बिहार की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि राज्य में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है।
उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि भाजपा नेता भी मर्यादा का पालन नहीं करते हैं। क्या उनके बयान सनातन के मंत्रोच्चार हैं? अगर उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति कुछ कहे तो इसके लिए विपक्ष को दोषी ठहराया जाता है। यह दोहरापन अब नहीं चलेगा।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राजनीति शास्त्र में अब एक नया पाठ जोड़ देना चाहिए, झूठ, जुमलों और गाली-गलौज की खाद से वोटों की फसल कैसे तैयार की जाती है।
राजद सांसद ने कहा कि दो दिन पहले सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 90 बार ‘मां’ शब्द का इस्तेमाल किया। जब बिहार में हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और सिंदूर की राजनीति नहीं चली तो अब भावनात्मक कार्ड खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों युवा बेरोजगार हैं, गुजरात में वे भाजपा नेताओं की टिप्पणियां सुनते हैं। आपकी सरकार में 65 हजार से ज्यादा हत्याएं हुईं, 6,500 से अधिक कोख सूनी हुई, हजारों बहनों के सुहाग उजड़े। तब तो आपके आंसू नहीं निकले। जब बेरोजगार सड़कों पर लाठी खाते हैं, तब भी आपको दर्द नहीं होता। बिहार में भाजपा की नौटंकी की राजनीति नहीं चलेगी और यहां केवल असली मुद्दों पर ही चर्चा होगी, आर्टिफिशियल मुद्दों पर नहीं।
उन्होंने जीएसटी टैक्स स्लैब में बदलाव पर कहा कि इस सरकार की कोई स्थायी नीति नहीं है। नोटबंदी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया। जिस दिन जीएसटी लागू हुआ था, उसी दिन विपक्ष ने सवाल उठाए थे। अब 9 साल बाद उनकी आंखें खुली हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को चलाना भाजपा के बूते की बात नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
