भाजपा का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- बंगाल में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों पर ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनपर राज्य में आरजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा नेता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की…

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों पर ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनपर राज्य में आरजकता फैलाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को भाजपा नेता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं' वाले बयान पर कहा, "जिस पार्टी की हार होती है वो इस्तीफा देते हैं और सत्ता का हस्तांतरण बहुत ही शांतिप्रिय तरीके से भारत में होता आया है। विगत 75 वर्ष में पूरे संसार में भारत अपनी इस लोकतांत्रिक संवैधानिक प्रक्रिया के लिए जानी जाती है। मगर ममता बनर्जी ने जो कहा है और किया है वो परंपरा के विपरीत है। भारतवर्ष की परंपरा पर एक आघात है। ये भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आघात नहीं है। ये आघात भारत के लोकतंत्र और संविधान पर है।
उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपना इस्तीफा लोकभवन में सौंपा, लेकिन ममता बनर्जी कह रही हैं कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। ये कहानी अराजकता की है। जनता ही एक ऐसी ताकत है, जिनके बिना लोकतंत्र काम नहीं कर सकता है और कोई नेता यहां ऐसा नहीं है, जिसके बिना देश नहीं चल सकता या राज्य नहीं चल सकता। तो ममता बनर्जी जो गलतफहमी पाल रही हैं कि उनके बिना बंगाल नहीं चल सकता ये उनकी गलतफहमी है।"
संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी कह रहीं थी कि वे विधानसभा नहीं जाएंगी, अब वह कैसे जाएंगी और जब उन्होंने कहा था कि वह आएंगी तो वह क्या सोच रही थीं? वह भवानीपुर सीट से नहीं जीतीं और अब विधायक भी नहीं हैं। "
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
