द इंडियन व्यू

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा आज, कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक कर आगामी…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
2 min read
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा आज, कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी विचार हो सकता है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे दैनिक समाचार पत्र के कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे।

इसके बाद भाजपा की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3 बजे छपरा में अखंड ज्योति अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। शाम 04:30 बजे जेपी नड्डा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट करेंगे। शाम साढ़े 5 बजे नड्डा पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करेंगे। भाजपा कोर कमिटी की बैठक में चुनाव से जुड़े समितियों के गठन, चुनाव रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर नड्डा चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

जेपी नड्डा की बैठक के दो दिन बाद यानी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया का दौरा करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ वे वंदेभारत एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह भी दो बार बिहार का दौरा करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…