द इंडियन व्यू

भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी

IANS 25 Apr 2025 16:30 IST श्रीनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके साथ ही राहुल…

Ragwendra P Singh
April 25, 2025
2 min read

IANS

 25 Apr 2025 16:30 IST

श्रीनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में घायल और पीड़ितों से भी मुलाकात की।

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह एक भयानक त्रासदी है। मैं यहां के हालात जानने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयानक हमले की निंदा की है और वे राष्ट्र के साथ हैं। मैं घायल हुए लोगों में से एक से मिला हूं। मेरा प्यार और स्नेह उन सभी लोगों के साथ है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। एक दिन पहले गुरुवार को हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इस हमले की निंदा की।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही हमने सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई को पूरा समर्थन दिया है। जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करे। यह दुखद है कि कुछ लोग कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों में हमारे भाइयों और बहनों पर हमला कर रहे हैं। हमें इस वक्त एकजुट होकर आतंकवाद को हराना है। इस घृणित काम से लड़ने और आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए हमें एकजुट और साथ खड़ा होना होगा। मैंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने मुझे घटना के बारे में जानकारी दी। मैंने उन दोनों को आश्वस्त किया है कि मैं और हमारी पार्टी उनका पूरा समर्थन करेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर में कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। हमें जुड़े रहना है, नफरत और आतंक के खिलाफ डटे रहना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…