द इंडियन व्यू

भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने दी करारी शिकस्त

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके अपने गढ़ में…

Ragwendra P Singh
May 4, 2026
2 min read
भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने दी करारी शिकस्त

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को उनके अपने गढ़ में 15,114 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी है। 2021 में नंदीग्राम के बाद यह दूसरी बार है, जब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई में हराया है।

 

भवानीपुर सीट पर शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआती राउंड में ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन दोपहर बाद तस्वीर बदलने लगी। शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही दावा किया था कि 10वें राउंड के बाद वह बढ़त हासिल करेंगे, और अंततः उनकी यह बात सही साबित हुई। 18 राउंड की मतगणना के बाद शुभेंदु अधिकारी को 67,239 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 56,245 मत प्राप्त हुए थे। अंतिम राउंड में यह अंतर बढ़कर 15,114 तक पहुंच गया।

 

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भवानीपुर में यह जीत शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले 2021 में नंदीग्राम में भी उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। इस जीत के साथ ही दक्षिण कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ में भाजपा ने बड़ी सेंध लगा दी है।

 

जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने इसे “बंगाल की अस्मिता और सुशासन की जीत” बताया।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में हार को तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…