द इंडियन व्यू

भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा

नई दिल्ली : आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी लंदन में पार्टी करते दिखे, वीडियो देख मचा हंगामा

नई दिल्ली : आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे।

दरअसल, ये वीडियो ललित मोदी ने ही अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ तथा 'इंस्टाग्राम' पर साझा किया है। इस वायरल वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का माई वे गाना गाते और लंदन में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में दुनियाभार के 300 से ज्यादा चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

क्रिस गेल ने ललित मोदी और विजय माल्य के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद। साथ ही दोनों को टैग भी किया। ललित मोदी ने यह वीडियो शेयर करके लिखा कि इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

विजय माल्या पर बैंकों से लिए गए 9,000 करोड़ के कर्ज में गड़बड़ी का आरोप है। यह लोन उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा है। माल्या साल 2016 में देश छोड़कर लंदन भाग गए थे, 2019 में उन्‍हें आधिकारिक रूप से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर विजय माल्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और एक पॉडकास्ट में कहा कि बैंकों की तरफ से उनसे करीब 14 हजार करोड़ वसूल लिया गया है।

वहीं, ललित मोदी पर भी करोड़ाें रुपये की हेराफेरी का आरोप है। यह पूरा मामला साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल मैच से जुड़ा हुआ है। उस दौरान ईडी ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल को शिफ्ट करने के लिए पैसों का लेन-देन किया है। इसको लेकर ईडी ने ललित मोदी पर 10.65 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…