भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका की एएसआई ने फिर शुरु की खोज
नई दिल्ली : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने समुद्र में डूबी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका की एक बार फिर से खोज शुरू की है। इसको लेकर एएसआई के अंडरवाटर आर्कियोलॉजी विंग (यूएडब्ल्यू) ने गुजरात के द्वारका और बेट…

नई दिल्ली : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने समुद्र में डूबी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका की एक बार फिर से खोज शुरू की है। इसको लेकर एएसआई के अंडरवाटर आर्कियोलॉजी विंग (यूएडब्ल्यू) ने गुजरात के द्वारका और बेट द्वारका में खुदाई शुरू की है। इस कार्य में जमीन पर और समुद्र में दोनों जगह खुदाई होगी।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक (पुरातत्व) प्रो. आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में छह पुरातत्वविदों की टीम ने द्वारका तट पर खोज शुरू की। अभी खुदाई 56 सीढ़ी क्षेत्र, गोमती घाट के पास शुरू की गई है। द्वारकाधीश मंदिर के आसपास जगह कम होने के कारण खुदाई फिलहाल छोटे क्षेत्र में हो रही है। इस खुदाई का मुख्य उद्देश्य द्वारका नगरी के पुरातात्विक अवशेषों को दर्ज करना और प्राचीनता का वैज्ञानिक अध्ययन करना है। एएसआई के मुताबिक फरवरी–मार्च 2025 में यूएडब्ल्यू की टीम ने द्वारका और बेट द्वारका में सर्वेक्षण किया था।उल्लेखनीय है कि साइट की महत्ता देखते हुए एएसआई ने इस काम के लिए एक साल की अनुमति दी। फरवरी 2025 में पांच सदस्यीय टीम ने गोमती क्रीक के दक्षिण में सर्वे किया और संभावित खुदाई क्षेत्रों की पहचान की। इससे पहले साल 2007 में द्वारकाधीश मंदिर के उत्तरी द्वार के पास थोड़ी खुदाई हुई थी। लगभग 10 मीटर गहरा, 26 परतों वाला क्षेत्र खोदा गया था। वहां से लोहे की चीजें, मनके, तांबे के सामान, अंगूठियां और दूसरी कलाकृतियां मिली थीं। साथ ही मिट्टी के बर्तनों का भी अध्ययन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
