द इंडियन व्यू

‘ब्लू इकॉनॉमी’ भारत-मॉरीशस के सतत विकास का नया मार्ग: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच ब्लू इकॉनॉमी यानी महासागर आधारित अर्थव्यवस्था दोनों देशों के सतत विकास और साझा…

Ragwendra P Singh
November 12, 2025
2 min read
‘ब्लू इकॉनॉमी’ भारत-मॉरीशस के सतत विकास का नया मार्ग: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली : केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच ब्लू इकॉनॉमी यानी महासागर आधारित अर्थव्यवस्था दोनों देशों के सतत विकास और साझा समृद्धि का नया आधार बन सकती है। मत्स्य पालन, महासागर तकनीक और जल लवण हटाने (डिसैलिनेशन) जैसे क्षेत्र भारत–मॉरीशस साझेदारी के नए मोर्चे हैं, जो दोनों समुद्री देशों के लिए आर्थिक वृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करेंगे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीडीजी) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मॉरीशस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। यह दल 10 से 15 नवंबर तक आयोजित दूसरे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहा है। मार्च 2025 में हुए दीर्घकालिक सहयोग समझौते के तहत भारत अगले पांच वर्षों में मॉरीशस के 500 अधिकारियों को प्रशिक्षित करेगा। वर्तमान दल में 14 मंत्रालयों के 17 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनका नेतृत्व डॉ. धनंजय कावोल, सीनियर चीफ एक्जीक्यूटिव,मॉरीशस सार्वजनिक सेवा और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय कर रहे हैं।जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत का अनुभव समुद्री संसाधन प्रबंधन और महासागर तकनीक के क्षेत्र में मॉरीशस की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा सकता है। भारत ने‘डीप ओशन मिशन’ और लक्षद्वीप में डिसैलिनेशन तकनीक के माध्यम से समुद्री जल को पीने योग्य बनाकर जल संकट का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि पानी चारों ओर है, पर पीने योग्य नहीं- यह विरोधाभास तकनीक से दूर किया जा सकता है। भारत के डिसैलिनेशन संयंत्र खारे पानी को मीठा बनाते हुए हरित ऊर्जा भी उत्पन्न कर रहे हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने मॉरीशस के अधिकारियों से ब्लू इकॉनॉमी और समुद्री अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाएं विकसित करने का आह्वान किया और सुझाव दिया कि दोनों देश मिलकर महासागर अर्थव्यवस्था के लिए 10 वर्षीय खाका तैयार कर सकते हैं। मॉरीशस प्रतिनिधियों ने भारत द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रशासन और फोरेंसिक साइंस में दिए गए सहयोग की सराहना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…