द इंडियन व्यू

ब्रिक्स से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश मिलना भारत की कूटनीतिक जीतः तरुण चुघ

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश मिलना भारत की कूटनीतिक जीत है। इसका श्रेय पूरी तरह से…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
ब्रिक्स से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश मिलना भारत की कूटनीतिक जीतः तरुण चुघ

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश मिलना भारत की कूटनीतिक जीत है। इसका श्रेय पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी विदेश नीति को जाता है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस और आतंकवाद के समूल नाश की नीति को पूरी दुनिया को अपनाने की जरूरत है। अब दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ एकजुट है। भारत इस मोर्चे पर अब विश्व का नेतृत्व कर रहा है।

चुघ ने भाजपा मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं क्यों अखिलेश यादव हों, राहुल गांधी हों या इंडी गठबंधन के नेता, इन्हें सनातन, धार्मिक यात्रा से एलर्जी क्यों है ? उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक अनुष्ठान है, एक धार्मिक आयोजन है, इसके अंदर एक कठिन प्रतिज्ञा लेकर, कठिन अनुष्ठान करते हुए, भोले बाबा का नाम लेते हुए, कांवड़िया आगे बढ़ते हैं, लेकिन विपक्ष के नेता कभी कांवड़ियों के ख़िलाफ़ बोलते हैं, कभी कांवड़िया की तुलना आतंकियों से की जाती हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा महासचिव चुघ ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के क्रूर और तुष्टीकरण से ग्रस्त शासन, केरल में वामपंथ और तमिलनाडु में परिवारवाद, तीनों को चुनौती देने के लिए भाजपा का विस्तार ज़रूरी है।

ये लक्ष्य सिर्फ चुनावी नहीं, वैचारिक हैं भारत की एकता, विकास और सुरक्षा के लिए हर राज्य में भाजपा की मौजूदगी आज समय की मांग है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…