ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र और प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश
नई दिल्ली : राजधानी के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर केंद्र और दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित अपने…

नई दिल्ली : राजधानी के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर केंद्र और दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित अपने कार्यालयों को भी 11 सितंबर को बंद रखने का निर्देश दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है।केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की आधिकारिक सूचना में कहा गया कि 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। आदेश में कहा गया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करीब 30 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप और आम लोगों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को 11 सितंबर को बंद रखने का फैसला किया गया है।दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ब्रिक्स सम्मेलन और उससे जुड़े इंतजामों के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश रहेगा। यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
