ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले ग्यारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश,…

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3-5 जून को ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित होने वाले ग्यारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, लोकसभा सदस्य विजय बघेल, विवेक ठाकुर, डॉ. शबरी बायरेड्डी, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा महासचिव पीसी मोदी शामिल हैं।
ग्यारहवें ब्रिक्स संसदीय मंच का मुख्य विषय ‘एक अधिक समावेशी और सतत, वैश्विक शासन के निर्माण में ब्रिक्स संसदों की भूमिका’ है। ब्रिक्स देशों के अलावा आमंत्रित देशों के पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य भी मंच की बैठकों में भाग लेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष फोरम को ‘बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा आर्किटेक्चर के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदों की एकजुटता’ और ‘उत्तरदायी और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए अंतर-संसदीय सहयोग’ पर संबोधित करेंगे। भारतीय प्रतिनिधि मंडल विभिन्न विषयों पर विचार साझा करेगा, जिसमें आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, जलवायु और स्थिरता शामिल हैं।
शिखर सम्मेलन के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लोकसभा अध्यक्ष प्रतिभागी संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। यह अवसर ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
