द इंडियन व्यू

ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक विकास के प्रमुख इंजनों में से एक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सार्वजनिक पूंजी को निजी निवेश के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उसके लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना चाहिए। जयपुर में ब्रिक्स…

Ragwendra P Singh
August 12, 2026
2 min read

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सार्वजनिक पूंजी को निजी निवेश के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उसके लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना चाहिए। जयपुर में ब्रिक्स सदस्य देशों में निजी पूंजी जुटाने में न्यू डेवलपमेंट बैंक की भूमिका पर आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने यह बात कही। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक विकास के प्रमुख इंजनों में से हैं, लेकिन निजी पूंजी आकर्षित करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ, निवेशकों का विश्वास बढ़ाना, स्थिरता बनाए रखना और एक पूर्वानुमानित दीर्घकालिक नीतिगत ढांचा प्रदान करना भी महत्वपूर्ण है।

वित्त मंत्री ने निवेश जोखिमों को कम करने, परियोजनाओं को अधिक वित्तीय रूप से व्यवहार्य बनाने और निवेशकों का विश्वास मजबूत करने में बहुपक्षीय विकास बैंकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बड़े पैमाने पर निजी पूंजी जुटाने में मदद मिलती है।

भारत के अनुभव का हवाला देते हुए श्रीमती सीतारामन ने कहा कि केंद्र सरकार ने निरंतर सार्वजनिक पूंजी व्यय और संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।

इससे पहले आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिवेश में निजी पूंजी की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है।

यह सेमिनार भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करना है।

 

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…