ब्राजीलियाई थियेटर प्रोडक्शन 'पासाडो प्रेजेंटे जेंटुरो' का भारत रंग महोत्सव में पहली बार होगा वैश्विक प्रदर्शन
नई दिल्ली : ब्राजीलियाई थियेटर 'पासाडो प्रेजेंटे जेंटुरो' फरवरी 2026 में भारत के 25वें भारत रंग महोत्सव से अपना अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू करेगा, जो ब्राजील की समृद्ध नाट्य कला का वैश्विक प्रदर्शन होगा। संस्कृति मंत्रालय की…

नई दिल्ली : ब्राजीलियाई थियेटर 'पासाडो प्रेजेंटे जेंटुरो' फरवरी 2026 में भारत के 25वें भारत रंग महोत्सव से अपना अंतरराष्ट्रीय सफर शुरू करेगा, जो ब्राजील की समृद्ध नाट्य कला का वैश्विक प्रदर्शन होगा।
संस्कृति मंत्रालय की आज जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित महोत्सव में इस नाटक के दो विशेष शो होंगे, जो बेंगलुरु में आगामी 05 फरवरी और नई दिल्ली मेें 07 फरवरी को आयोजित किए जायेंगे।
आंद्रे हैडामस द्वारा निर्देशित यह नाटक प्रसिद्ध ब्राजीलियाई नाटककार ग्रेस पासो के 'मार्चा पारा जेंतुरो' और रूसी क्लासिक लेखक एंटोन चेखव के 'थ्री सिस्टर्स' का एक अद्भुत मिश्रण है। यह प्रस्तुति समय, स्मृति और सामूहिक अनुभवों की गहरी पड़ताल करती है।
मंच पर 10 कलाकारों की टुकड़ी के साथ कैमिला एंड्रेड (प्रकाश सज्जा) और कैसियो गोंडिम (ध्वनि व वीडियो डिज़ाइन) ने इस प्रोडक्शन को एक अनूठी दृश्य शैली प्रदान की है।
भारत के बाद, यह दल अप्रैल 2026 में रूस के मॉस्को में आयोजित होने वाले पांचवें जीआईटीआईएस फेस्ट में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करेगा। 2024 में ब्राजील के राष्ट्रीय दौरे और 2025 में टीयूएसपी थिएटर (साओ पाउलो विश्वविद्यालय) में मिली अपार सफलता के बाद, इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाया गया है। आलोचकों ने विशेष रूप से इसके "अभिनव मंचन" और "क्लासिक ग्रंथों की समकालीन पुनर्कल्पना" की सराहना की है।
यह वैश्विक स्तर पर ब्राजीलियाई छात्र रंगमंच की जीवंतता और कलात्मक शक्ति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यह अंतर्राष्ट्रीय दौरा न केवल ब्राजीलियाई रंगमंच की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कलात्मक संवाद को भी मजबूती प्रदान करता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
