ब्राजील-उरुग्वे से भिड़ंत को खालिद जमील ने बताया ‘टर्निंग पॉइंट’
भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग…

भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित होगा। उनका मानना है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी।
उन्होंने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘ यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ होगा। हम पहली बार ब्राजील के खिलाफ खेलेंगे। हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें सिर्फ एक ही बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत को आगे बढ़ना ही होगा।’’ जमील ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य 2027 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है। उससे पहले हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इन मैचों से नया इतिहास रचेगा। अगर कोई नकारात्मक बातें करता है, तो उसे चुप रहना चाहिए। हमें प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक भारत का शत प्रतिशत समर्थन करेंगे तो खिलाड़ी प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

जमील ने ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के साथ खेलने का महत्व के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों और सभी के लिए बहुत उपयोगी है। यह एक प्रेरणा है। यह एक कदम है और अगला कदम यह होना चाहिए कि हमें आत्मविश्वास हासिल करने के लिए इस तरह के अधिक से अधिक मैच खेलने होंगे।’’
जमील ने खिलाड़ियों के बारे में कहा कि उन्हें फिटनेस और आत्मविश्वास बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी इन मैच में खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम जानते हैं कि उनकी टीम में बेहतर हैं। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों की फिटनेस अच्छी होनी चाहिए।’’
मुख्य कोच ने कहा, ‘‘हम जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें, वे फिट होने चाहिए। दूसरी बात यह है कि हम अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। इसलिए हमें खुद पर भरोसा होना चाहिए। हम कोलकाता में अपने दर्शकों के सामने खेलेंगे। हमें उनका समर्थन मिलना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को फिट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण होना चाहिए। रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह का खेल खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें समझदारी से काम लेना होगा। इन मैच में खिलाड़ियों पर दबाव रहेगा। हम ब्राज़ील के अलावा उरुग्वे और पनामा के खिलाफ भी खेलेंगे। यह बहुत अच्छी पहल है।’’
जमील ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को अच्छे समर्थन की जरूरत है और हमें उन पर भरोसा रखना चाहिए। मैंने खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया है। यह एक संतुलित टीम है।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
