बॉक्सिंग डे टेस्ट से पैट कमिंस बाहर, स्टीव स्मिथ संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया की कमान
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से कप्तान ही बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट में कप्तानी करने वाले पैट कमिंस चौथे टेस्ट में…

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से कप्तान ही बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट में कप्तानी करने वाले पैट कमिंस चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अलावा स्पिनर नाथन लियोन भी 15 सदस्यीय टीम से बाहर हैं।
3 मैचों को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए अब कप्तान का बाहर कोई चिंता का कारण नहीं है, क्योंकि वे पहले दो टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले थे। उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान किया है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया है।
ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है और वे सीरीज के चौथे टेस्ट में खेलने की दौड़ में शामिल होंगे।
कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे, जो पहले दो टेस्ट मैचों में भी कप्तान थे, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में सिर पर लगी चोट के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
ऑलराउंडर माइकल नेसर, ब्यू वेबस्टर और बैकअप पेसर ब्रेंडन डॉगेट एडिलेड टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे, लेकिन खेलने से चूक गए थे। हालांकि, वे अब भी टीम में हैं। एडिलेड में 82 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी और 3-0 की अजेय बढ़त मेजबान टीम ने हासिल कर ली।
कमिंस को मेलबर्न टेस्ट के लिए आराम दिया गया है, क्योंकि वह हाल ही में अपनी पीठ की समस्या से वापस लौटे हैं और कप्तान के पास 4 जनवरी से सिडनी में होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट में खेलने का मौका है। पहले दो टेस्ट भी वे नहीं खेले थे।
ऑस्ट्रेलिया टीम (सिर्फ चौथे टेस्ट के लिए) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
