बॉक्स ऑफिस पर 'पति पत्नी और वो दो' का जलवा, 'आखिरी सवाल' पिछड़ी
आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जोरदार उछाल लेते हुए शानदार कारोबार किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दूसरी ओर…

आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जोरदार उछाल लेते हुए शानदार कारोबार किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' की कमाई अब भी उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। दोनों फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
वहीं संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करप्पू' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए और अब तक कुल 68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लियाहै।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
