द इंडियन व्यू

बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कैपिटल के पूर्व सीएफओ अमित बापना गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित बापना को रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।…

Ragwendra P Singh
July 4, 2026
2 min read
बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कैपिटल के पूर्व सीएफओ अमित बापना गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अमित बापना को रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

 

सीबीआई ने बताया कि एजेंसी की जांच में सामने आया कि अगस्त 2014 से दिसंबर 2019 तक कंपनी के सीएफओ रहे बापना ने कंपनी की वित्तीय गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई और ऐसे ऋणों को मंजूरी दी जो भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा‑निर्देशों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिए गए उधार की शर्तों के विपरीत थे।

 

जांच में पाया गया कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) द्वारा लिए गए ऋणों को विभिन्न मध्यस्थ कंपनियों के जरिए रिलायंस एडीए ग्रुप की अन्य कंपनी रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर में स्थांतरित किया गया, जिससे बैंकों को नुकसान और संबंधित कंपनियों को अनुचित लाभ हुआ।

 

बापना पहले से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे और दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे। सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उन्हें मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया और 4 जुलाई को गिरफ्तार किया। अदालत ने उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है।

 

सीबीआई ने अब तक रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े सात एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस होम फाइनेंस, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस टेलीकॉम शामिल हैं। इन मामलों की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में चल रही है। 29 मई को सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 16 आरोपियों को नामजद किया गया था। बापना की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…