बेपरवाह शॉट्स और कप्तानी का बोझ: पनेसर ने गिल पर उठाए सवाल
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाए जाने को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि गिल अभी इंटरनेशनल लेवल पर सभी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी संभालने लायक नहीं हुए हैं। उन्होंने इसकी…

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने शुभमन गिल को ऑल-फॉर्मेट कैप्टन बनाए जाने को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि गिल अभी इंटरनेशनल लेवल पर सभी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी संभालने लायक नहीं हुए हैं। उन्होंने इसकी वजह उनके बेपरवाह और 'सुस्त शॉट' को बताया है।
पनेसर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, 'वह एक बेपरवाह क्रिकेटर हैं। उनके पास बहुत सारा टैलेंट हैं लेकिन वह मैच में सुस्त शॉट खेलना शुरू कर चुके हैं।
विराट कोहली की आक्रामकता और तीव्रता हर फॉर्मेट में साफ दिखाई देती है। शुभमन गिल वह नहीं कर सकते हैं। उनके ऊपर बहुत सारा बोझ है। वह हर फॉर्मेट के कप्तान नहीं हो सकते हैं। ये उनके लिए बहुत ज्यादा है।'
पनेसर ने कहा कि भारतीय टीम टेस्ट में विराट कोहली की कमी को महसूस कर रही है। उनकी गैरमौजूदगी का टीम के प्रदर्शन पर असर साफ दिख रहा है।

पनेसर ने कहा, 'वाइट-बॉल फॉर्मेट में आप विराट कोहली को बहुत ज्यादा मिस नहीं करेंगे लेकिन हां, टेस्ट क्रिकेट में तो कमी खलेगी। विराट कोहली नहीं हैं तो टीम की इंटेंसिटी कम हो गई है।'
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर पनेसर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी टेस्ट के लिए तैयार ही नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं। भारत में जो खिलाड़ी टी20 और ओडीआई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वे टेस्ट क्रिकेट में अच्छा नहीं करते हैं।’
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के ऊपर आईपीएल को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं। वे बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना चाहते हैं। वे टी20 इंटरनेशनल और ओडीआई खेलना चाहते हैं।
उन्हें 4 दिन तक क्रिकेट खेलना मुश्किल लगता है। इसलिए वे कम समय देना चाहते हैं। वे टी20 क्रिकेट से ज्यादा पैसा बनाते हैं। खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से कम पैसा कमाते हैं।'
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
