बेन स्टोक्स का खिलाड़ियों को संदेश- काउंटी में प्रदर्शन से बनाएं चयन का रास्ता
नई दिल्ली : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने खिलाड़ियों से चल रहे काउंटी चैंपियनशिप सीजन में इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना दावा मजबूत करने का आग्रह किया है। इंग्लैंड की टीम एक बहुप्रतीक्षित घरेलू सीजन…

नई दिल्ली : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने खिलाड़ियों से चल रहे काउंटी चैंपियनशिप सीजन में इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए अपना दावा मजबूत करने का आग्रह किया है।
इंग्लैंड की टीम एक बहुप्रतीक्षित घरेलू सीजन की तैयारी कर रही है। ऐसे में टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि मौजूदा घरेलू रेड-बॉल सीजन खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में चयन का रास्ता है।
आईसीसी के अनुसार स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि यह देश भर के खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि जब हम ऑस्ट्रेलिया में थे, उसी समय लायंस टीम भी वहां थी, तो आप देख सकते हैं कि उस सिस्टम से कौन-कौन से खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं। स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड में जो प्रतिभा है, उस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। हमारे पास खिलाड़ियों का जो पूल है, जो प्रतिभा है, वह शायद लंबे समय में सबसे मजबूत है।
स्टोक्स के काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम के लिए खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वह फिलहाल टूटी हुई गाल की हड्डी से उबर रहे हैं, जो उन्हें फरवरी में नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर के मई तक मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि चैंपियनशिप के पहले छह-सात हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। खिलाड़ियों को इसे एक अवसर के रूप में लेना चाहिए और चयन के लिए अपना दावा जितना मजबूत हो सके, उतना मजबूत करना चाहिए। जब हम चयन के लिए बैठें, तब तक वे खुद को सबसे अच्छे मौके की स्थिति में रखें।
34 वर्षीय स्टोक्स ने आखिरी बार जनवरी में इंग्लैंड के लिए खेला था, जब टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
घरेलू मैदान पर इंग्लैंड जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 4 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
